The Vigyan
No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC
No Result
View All Result
The Vigyan
No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC

रेडिएशन को रोकने के लिय पृथ्वी और सूरज के बीच बुलबुला (Space Bubbles) बनाने की तैयारी में वैज्ञानिक

in रिसर्च, Space
Reading Time: 1 min read
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Contents

  • 1 ब्राजील के आकार का बुलबुला
  • 2 क्या जलवायु परिवर्तन से निपट पायेगा यह बुलबुला  
  • 3 सूरज और पृथ्वी के बीच सिलिकॉन से छाता
  • 4 बुलबुलों को कभी भी किया जा सकता है खत्म
  • 5 जेम्स अर्ली के विचारों पर आधारित है प्रयोग

पृथ्वी लगातार जलवायु परिवर्तन, भयानक सूखा, तूफान, हीट वेव और ग्लेशियर की वजह से समुद्री जलस्तर बढ़ने जैसे विनाश को झेल रही है और इस विनाश को रोकने के लिए एमआईटी के वैज्ञानिकों ने सूर्य और पृथ्वी के बीच ‘स्पेस बबल्स‘ बनाने का प्रस्ताव दिया है। शोधकर्ताओं की कोशिश है कि, सूरज और पृथ्वी के बीच एक विशालकाय बुलबुले (Space Bubbles) का निर्माण किया जाए, ताकि सूरज से धरती की तरफ आने वाली भयानक रेडिएशन को धरती पर पहुंचने से रोका जा सके।

ब्राजील के आकार का बुलबुला

वैज्ञानिकों की इस इस जियोइंजीनियरिंग के विचार के मुताबिक, ब्राजील के आकार के एक गोलाकार बुलबुले, जिसे वैज्ञानिक भाषा में इन्फ्लेटेबल बुलबुला (Inflatable Bubbles) कहा जाता है, उसका निर्माण पृथ्वी और सूर्य के बीच किया जाएगा, ताकि रेडिएशन को हमारे ग्रह से टकराने से रोका जा सकेगा। वैज्ञानिकों की टीम ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि, ‘हम सूरज और पृथ्वी के बीच स्पेस बबल का निर्माण करना चाहते हैं, जिसे लिक्विड सिलिकॉन (Liquid Silicon) से बनाया जाएगा और उसे विशालकाय बुलबुला बनाकर सूरज और पृथ्वी के बीच अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि, ऐसा करने से सूरज से आने वाली रेडिएशन की किरणें परावर्तित हो जाएंगी और हमें अंतरिक्ष में बड़ी बड़ी फिल्म लांच करने की भी जरूरत नहीं होगी।

क्या जलवायु परिवर्तन से निपट पायेगा यह बुलबुला  

वैज्ञानिकों का मानना है कि, सूरज से आने वाले रेडिएशन को इस स्पेस बुलबुले के जरिए पूरी तरह से नहीं रोका जा सकता है, हां उसे रेडिएशन को कम जरूर किया जा सकता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है, कि ये जलवायु परिवर्तन से निपटने के मौजूदा प्रयासों को रिप्लेस कर देगा। हालांकि, शोधकर्ताओं का मानना है कि, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ जो भी मौजूदा उपाए किए जा रहे हैं, उनमें से ये सबसे ज्यादा बेहतर है।

सूरज और पृथ्वी के बीच सिलिकॉन से छाता

अंतरिक्ष में किया गया टेस्ट शोधकर्ताओं का कहना है कि, ये एक तरह से सूरज और पृथ्वी के बीच सिलिकॉन से छाता बनाने जैसा है, जो रेडिएशन को बहुत हद तक रोक सकेगा। वहीं, एमआईटी की सेंसेबल सिटी लैब के मुताबिक, अंतरिक्ष में पृथ्वी और सूरज के बीच बुलबुले का टेस्ट किया जा चुका है और एमआईटी के वैज्ञानिकों का मानना है कि, आने वाले दिनों में सूरज के रेडिएशन को रोकने के लिए अंतरिक्ष बुलबुलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि, अंतरिक्ष में किया जाने वाला ये उपाए आने वाले दिनों में काफी सुरक्षित होंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि, अगर हम धरती पर टकराने से पहले 1.8 प्रतिशत सौर रेडिएशन को परावर्तित कर देते हैं, तो हम आज की ग्लोबल वार्मिंग को पूरी तरह से उलट सकते हैं।

बुलबुलों को कभी भी किया जा सकता है खत्म

एमआईटी वैज्ञानिकों की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि, अंतरिक्ष में पृथ्वी और सूरज के बीच जिस बुलबुले का निर्माण किया जाएगा, उसे कभी भी नष्ट किया जा सकता है। इससे सौर जियोइंजीनियरिंग समाधान पूरी तरह से प्रतिवर्ती हो जाएगा और अंतरिक्ष मलबे को काफी कम कर देगा।’ वैज्ञानिकों ने कहा कि, पृथ्वी और सूर्य के बीच का वो क्षेत्र, जहां जेम्स वेब टेलीस्कॉप स्थिति है, वहां पर अंतरिक्ष बुलबुले को रखा जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि, सूरज से निकलने वाले रेडिएशन को परावर्तित करने के लिए वो सबसे सही स्थान है।

जेम्स अर्ली के विचारों पर आधारित है प्रयोग

स्पेस बबल्स रिसर्च प्रोजेक्ट वैज्ञानिक जेम्स अर्ली के विचारों पर आधारित है, जिन्होंने पहले लैग्रैंगियन पॉइंट (Lagrange Point) पर एक डिफ्लेक्टिव ऑब्जेक्ट को तैनात करने का सुझाव दिया था, और खगोलविद रोजर एंजेल, जिन्होंने बबल-बेड़ा का प्रस्ताव रखा था। हालांकि जियोइंजीनियरिंग एक साइंस फिक्शन फिल्म की तरह लगती है, लेकिन इसका इस्तेमाल वास्तविक दुनिया में किया जा रहा है। पिछले साल, संयुक्त अरब अमीरात ने 122 डिग्री फ़ारेनहाइट तक के तापमान को कम करने के लिए दुबई में बारिश बनाने के लिए जियोइंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया था। बादल का निर्माण ड्रोन तकनीक का उपयोग करके किया गया था, जिसमें बारिश करवाने के लिए बिजली का झटका दिया गया था।

महासागरों में जियोइंजीनियरिंग का प्रस्ताव 2021 में जारी नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनियरिंग एंड मेडिसिन (NASEM) की एक रिपोर्ट ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए और वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने के लिए पृथ्वी के महासागरों को जियोइंजीनियरिंग करने का प्रस्ताव दिया था। इस आइडिया के तहत छोटे प्रकाश संश्लेषक के विकास को बढ़ाने के लिए उर्वरक जोड़ना, क्षारीयता को बढ़ावा देने के लिए पानी के माध्यम से विद्युत धाराओं को पारित करना और समुद्री जल के कैमिकल साइंस को बदलना शामिल है। स्कॉट डोनी, जो वर्जीनिया विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान में प्रोफेसर हैं और इस रिपोर्ट के लेखक हैं, उन्होंने एक बयान में कहा कि, ‘महासागर कार्बन डाइऑक्साइड हटाने की रणनीतियों पर पहले से ही वैज्ञानिकों, गैर-सरकारी संगठनों और द्वारा चर्चा की जा रही है। संभावित जलवायु प्रतिक्रिया रणनीतियों के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है’।

Related posts:

  1. पृथ्वी पर आ सकता है सौर्य तूफान ! मोबाइल, रेडियो, GPS, सैटेलाइट को कर सकता है प्रभावित
  2. आखिर क्यों अपनी ही धुरी पर घूमती है पृथ्वी?
  3. गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational Force) क्या होता है (Hindi me) ? परिभाषा, मात्रक , गुण, नियम और विशेषताएँ
  4. क्या है पृथ्‍वी के अंदर मौजूद ‘रहस्यमयी’ ब्लाब (Blob) – माउंट एवरेस्ट से 100 गुना लंबी चट्टानी परत
  5. गुरुत्व केन्द्र (Centre of Gravity) क्या है ?
  6. क्या है हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी ?
  7. जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की सबसे अनोखी तस्वीर, अंतरिक्ष की सबसे करीबी झलक
  8. सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण कैसे होता है ?
  9. गुरुत्वीय त्वरण क्या है
  10. बल (Force – फ़ोर्स) क्या होता है ? बल की परिभाषा, उसके प्रकार, सूत्र, मात्रक और प्रभाव (हिंदी में)
Tags: EarthEnvironmentGlobal WarmingHeat WaveOzoneresearchscience newsSpace BubblesSun
Share196Tweet123Send

अन्य रोचक जानकारीयाँ

रिसर्च

क्‍या पृथ्‍वी पर पानी एस्‍टरॉयड लाए? क्या है एस्‍टरॉयड रयुगु (Asteroid Ryugu) ?

August 19, 2022
0

Resource https://iopscience.iop.org/article/10.3847/2041-8213/ac83bd https://www.sciencealert.com/asteroid-ryugu-reveals-ancient-grains-of-stardust-older-than-the-solar-system करीब 6 साल के एक जापानी अंतरिक्ष मिशन में जुटाए गए गए...

Read more
रिसर्च

रेडियो टेलीस्कोप का इस्‍तेमाल कर वैज्ञानिक लगायेगे ‘एलियंस’ और नये ग्रहों का पता

August 19, 2022
0

Resource: https://www.sciencealert.com/scientists-have-found-a-new-way-to-detect-alien-worlds-beyond-our-solar-system बीते कुछ वर्षों में साल से वैज्ञानिकों ने अपना फोकस एक्‍सोप्‍लैनेट की ओर...

Read more
Space

क्‍या हैं एस्‍टरॉयड (उल्कापिंड या क्षुद्रग्रह)?  क्या एस्‍टरॉयड से हो सकती है दुनिया ख़त्म?

August 7, 2022
0

एस्‍टरॉयड (Asteroid) लगातार पृथ्वी के नजदीक से गुजरते रहते है और पृथ्वी लगातार इन एस्‍टरॉयड...

Read more
रिसर्च

नासा ने खोजी 4 गुना बड़ी ‘पृथ्‍वी’, क्‍या इस ग्रह पर संभव हो पायेगा इंसानी जीवन ?

August 6, 2022
0

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने एक नया पृथ्वी जैसा ग्रह खोजा है। यह काफी...

Read more
Space

दो नए ग्रहों की खोज, बृहस्पति जितना विशाल है आकार – क्या मिलेगे जीवन के लक्षण ?

July 22, 2022
0

इजरायल के एक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की अगुवाई में शोधकर्ताओं की टीम ने पृथ्वी वाले...

Read more
रिसर्च

Electric Planes – भविष्य का हवाई जहाज – बिना तेल के चलने वाला विमान

July 23, 2022
0

अंतरिक्ष पर्यटन (Space Tourism) के साथ अब विमानन (Aviation) के क्षेत्र में क्रांतिकारी आविष्कारों की...

Read more
Space

गुरुत्व का नया सिद्धांत जो सुलझा सकता है डार्क मैटर का रहस्य

July 23, 2022
0

गुरुत्व के नए सिद्धांत (New Gravity Theory) के बारे में दावा किया गया है कि...

Read more
Science News

चंद्रमा को एक्‍स्‍प्‍लोर करने वाला आर्टिमिस समझौते में सहयोगी बना सऊदी अरब – 21वां देश बना

July 20, 2022
0

14 जुलाई 2022 को सऊदी स्‍पेस कमीशन के CEO मोहम्मद सऊद अल-तमीमी ने सऊदी अरब...

Read more
Space

आखिर क्यों अपनी ही धुरी पर घूमती है पृथ्वी?

July 21, 2022
0

आखिर पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमने (Rotation of Earth)  कैसे लगी | सौरमंडल (Solar System)...

Read more
Space

चीनी रिसर्चर्स जानबूझकर करेगे अंतरिक्ष यान को एस्‍टरॉयड के साथ दुर्घटनाग्रस्त

July 20, 2022
0

एस्‍टरॉयड्स (asteroids) का पता लगाने और उन्हें ट्रैक करने के लिए चीनी रिसर्चर्स एक नई...

Read more
Load More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright @2021

No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC

Copyright @2021