The Vigyan
No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC
No Result
View All Result
The Vigyan
No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC

स्टेथोस्कोप के आविष्कार की कहानी

in कहानी
Reading Time: 1 min read
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

स्टेथोस्कोप के आविष्कार को मेडिकल साइंस के सबसे बड़े आविष्कारों में से एक माना जा सकता है. इस विशेष यंत्र के आविष्कार का श्रेय फ्रेंच वैज्ञानिक रेने थियोफाइल हाएसेनिक लीनेक को जाता है. लेकिन स्टेथोस्कोप के आविष्कार के पीछे एक मजेदार कहानी है.

फ्रेंच वैज्ञानिक लीनेक ने किया था आविष्कार

रेने लीनेक का जन्म 1781 में फ्रांस में हुआ था. उन्होंने मेडिसिन की पढ़ाई अपने फिजिशन अंकल की देखरेख में नैंट्स में की. लेकिन फिर उन्हें फ्रांसीसी क्रांति में मेकिल कैडेट के तौर पर भाग लेने के लिए बुलाया गया. 1801 में उन्होंने अपनी पढ़ाई फिर से शुरू की और 1815 में फ्रेंच राजशाही के स्थापित होने के बाद नेककर नामक हॉस्पिटल में काम करना शुरू कर दिया.

लीनेक ने कैसे किया स्टेस्थेकोप का आविष्कार

लीनेक ने स्टेथोस्कोप का आविष्कार 1816 में किया था और इसकी वजह बनी उनकी शर्म और झिझक, दरअसल स्टेथोस्कोप के आविष्कार से पहले डॉक्टर किसी मरीज की जांच के लिए उसके सीने के पास कान लगाकर उसकी धड़कनें सुनते थे. लीनेक जब हार्ट की किसी समस्या से जूझ रही महिला की जांच कर रहे थे तो उन्हें थोड़ा झिझक महसूस हुई.

लीनेक ने इस स्थिति से बचने के लिए कागज को मोड़कर उससे ट्यूब जैसी सरंचना बनाई. ट्यूब के एक सिरे को महिला के चेस्ट पर दबाया और दूसरे सिरे को अपने कान के पास लगाकर उसकी हार्ट बीट सुन ली. कहा जाता है कि लीनेक को ऐसा करने की प्रेरणा इसलिए मिली क्योंकि वह बांसुरी भी बजाया करते थे.

तो लीनेक की यह झिझक स्टेथोकोप के आविष्कार की वजह बन गई.

अपने इस प्रयोग से उत्साहित लीनेक ने बाद में लकड़ी के कई खोखले मॉडल बनाए जिसके एक सिरे पर माइक्रोफोन लगा था और दूसरे सिरे पर ईयरपीस और उन्होंने इसे नाम दिया स्टेथोस्कोप. स्टेथोस्कोप नाम देने की भी वजह है. दरअसल स्टेथोस्कोप ग्रीक भाषा के शब्द stethos (यानि की चेस्ट) और scopos (परीक्षण) से मिलकर बना है. यानि चेस्ट के परीक्षण को स्टेथोस्कोप कहा जाता है.

लीनेक का यह आविष्कार फ्रांस से निकलकर धीरे-धीरे यूरोप और फिर अमेरिका तक फैल गया. 1826 में ट्यूबरक्‍यूलोसिस के कारण लीनेक की महज 45 वर्ष की उम्र में मौत हो गई. लेकिन उन्हें अपने इस महत्वपूर्ण आविष्कार के महत्व का अंदाजा अच्छी तरह से था इसलिए उन्होंने इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी विरासत कहा था.

Related posts:

  1. कोशिका (Cell) से जुड़े महत्वपुर्ण प्रश्न और उत्तर | कोशिका (Koshika) के सवाल और जवाब | जीव विज्ञान प्रश्नोतरी | Cell Biology Topics | कोशिका विज्ञान से जुडी जानकारी |
  2. कार के आविष्कार की कहानी
  3. क्या इन्टरनेट एक महान खोज है ?
  4. आनुवंशिकता किसे कहते है ? आनुवंशिकी (Genetics) की परिभाषा क्या है ? hereditary meaning in Hindi | Biology in Hindi
  5. चालन (Conduction) क्या होता है ?
  6. हम, विज्ञान और हमारा दिमाग
  7. कोशिका विभाजन (Cell Division) क्या है ? कोशिका चक्र क्या है ? | अर्द्धसूत्री विभाजन एवं समसूत्री विभाजन in Hindi
  8. गुणसूत्र की खोज, संरचना, आकार, आकृति, रासायनिक संगठन, प्रकार एवं कार्य (Chromosome in Hindi सम्पूर्ण जानकारी)
  9. डॉप्लर प्रभाव (Doppler Effect) क्या होता है ?
  10. तड़ित चालक (Lightning Conductor) क्या है ?
Share196Tweet123Send

अन्य रोचक जानकारीयाँ

कहानी

कंप्यूटर और उससे जुड़े आविष्कारों की कहानी (Invention Story of Computer)

January 2, 2023
0

यह कल्पना करना कठिन है कि कंप्यूटर और उनके आविष्कारों के बिना जीवन कैसा होगा।...

Read more
कहानी

नासा जब अपना पहला अस्टोरोइड-Asteroid (क्षुद्रग्रह) का नमूना लिया  

November 23, 2022
0

अक्टूबर 2020 में, नासा के अंतरिक्ष यान ओएसआईआरआईएस-रेक्स (OSIRIS-Rex) पृथ्वी से 321 मिलियन किलोमीटर दुरी...

Read more
कहानी

कार के आविष्कार की कहानी

July 27, 2021
0

कार आजकल के समय में यातायात के प्रमुख साधनों में से एक है, और सिर्फ...

Read more
कहानी

रॉकेट का आविष्कार कैसे हुआ ?

July 27, 2021
0

क्या आपने कभी सोचा है ? यदि रॉकेट का आविष्कार नहीं होता तो मानव आज...

Read more
Load More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright @2021

No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC

Copyright @2021