The Vigyan
No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC
No Result
View All Result
The Vigyan
No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC

उर्वरक (Fertilizers) क्या है ?

in एग्रीकल्चर, कैमिस्ट्री
Reading Time: 2 mins read
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

What are Fertilizers ?

मृदा की उर्वरता कायम रखने के लिए उसमें बाहर से खाद (Manures) और रासायनिक पदार्थ मिलाए जाते हैं। मृदा में बाहर से मिलाए जाने वाले वे रासायनिक पदार्थ जो मृदा को उपजाऊ बनाने में सहायक होते हैं, ‘उर्वरक’ (Fertilizers) कहलाते हैं।

उर्वरकों का वर्गीकरण: उर्वरकों में उपस्थित पोषक तत्वों (N (Nitrogen), P (Phosphorus), K (Potassium), इत्यादि) की प्रकृति के अनुसार, उर्वरकों को निम्नलिखित प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है:

नाइट्रोजनी उर्वरक (Nitrogenous Fertilizer)

इस प्रकार के उर्वरक मृदा में नाइट्रोजन की आपूर्ति करते हैं। उदाहरण, अमोनियम सल्फेट, कैल्सियम अमोनियम नाइट्रेट, भास्मिक कैल्सियम नाइट्रेट, कैल्सियम सायनामाइड (नाइट्रोलिम), यूरिया, इत्यादि।

फॉस्फेटिक उर्वरक (Phosophatic Fertilizer)

इस प्रकार के उर्वरक मृदा में फॉस्फोरस की कमी को पूरा करते हैं। उदाहरण, सुपर फॉस्फेट ऑफ लाइम, ट्रिपल सुपर फॉस्फेट, फॉस्फेटी धातुमल, इत्यादि।

पोटाश उर्वरक (Potash Fertilizer)

इस प्रकार के उर्वरक मृदा में पोटैशियम की कमी को पूरा करते हैं। उदाहरण, पोटैशियम क्लोराइड, पोटैशियम नाइट्रेट, पोटैशियम सल्फेट, इत्यादि।

NP उर्वरक (NP Fertilizer)

इस प्रकार के उर्वरक मृदा में नाइट्रोजन और फॉस्फोरस की कमी को पूरा करते हैं। नाइट्रोजनी तथा फॉस्फेटी उर्वरकों को उचित अनुपात में मिश्रित कर इन्हें बनाया जाता है। उदाहरण, डाइहाइड्रोजन अमोनिएटेड फॉस्फेट, कैल्सियम सुपर फॉस्फेट, नाइट्रेट, अमानिएटेड फॉस्फेट सल्फेट, इत्यादि।

पूर्ण उर्वरक (Complete Fertilizers)

इस प्रकार के उर्वरक मृदा के लिए आवश्यक तीनों पोषक तत्वों (N, P और K) की कमी को पूरा करते हैं। इन्हें नाइट्रोजनी, फॉस्फेटी और पोटाश तीनों प्रकार के उर्वरकों की परस्पर उचित अनुपात में मिश्रित कर बनाया जाता है।

प्रमुख उर्वरक

अमोनियम सल्फेट

भारत में इस नाइट्रोजनी उर्वरक का उत्पादन सिन्दरी उर्वरक कारखाने में किया जाता है। यह उर्वरक धान और आलू की उपज बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इस उर्वरक में 24-25% अमोनिया रहती है जो भास्मिक मृदा में उपस्थित नाइट्रीकारक बैक्टीरिया द्वारा नाइट्रेट में परिवर्तित हो जाती है। इन नाइट्रेटों को पेड़-पौधे आसानी से मृदा से ग्रहण कर लेते है।

कैल्सियम अमोनिया नाइट्रेट:

यह उर्वरक पंजाब के नांगल नामक स्थान पर वृहत् पैमाने पर बनाया जाता है। इस उर्वरक में नाइट्रोजन की मात्रा लगभग 20% होती है। इसे पौधे सीधे ग्रहण कर लेते हैं। मिट्टी में मिलाए जाने पर इसमें कोई परिवर्तन नहीं होती है। जल में अति विलेय होने के कारण यह मिट्टी में आसानी से घुल-मिल जाता है।

सुपर फॉस्फेट ऑफ लाइम

यह कैल्सियम डाइहाइड्रोजन फॉस्फेट जिप्सम का मिश्रण है। इसमें 16-20% P2O5, रहता है। इसका क्रियाशील अवयव कैल्सियम डाइड्रोजन फॉस्फेट है जो जल में विलेय होता है।

ट्रिपल सुपर फॉस्फेट लाइम

यह एक उपयोगी फॉस्फेटी उर्वरक है।

यूरिया

यह अमोनिया और कार्बन डाइऑक्साइड के मिश्रण को 125°C-150°C ताप और 8.5 वायुमण्डलीय दाब पर गर्म करके प्राप्त की जाती है। इसमें नाइट्रोजन की मात्रा लगभग 46% होती है। यह भूमि में बीज डालते समय इस्तेमाल किया जाता हैं किन्तु इसे बीज के सम्पर्क में नहीं आने दिया जाता है। यूरिया डालने के 3-4 दिनों के बाद ही मृदा में पानी डाला जाता है।

कैल्सियम सायनामाइड

इसे नाइट्रोलिम (Nitrolim) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक नाइट्रोजनी उर्वरक है। CaCN2 तथा C का मिश्रण बाजार में नाइट्रोलिम के नाम से बेचा जाता है।

Related posts:

  1. कैल्सियम क्या है ?
  2. आनुवंशिकता किसे कहते है ? आनुवंशिकी (Genetics) की परिभाषा क्या है ? hereditary meaning in Hindi | Biology in Hindi
  3. फॉस्फोरस (Phosphorus) क्या है ?
  4. रेडियोऐक्टिव समस्थानिक (Radioactive Isotopes) क्या है ?
  5. कोशिका (Cell) से जुड़े महत्वपुर्ण प्रश्न और उत्तर | कोशिका (Koshika) के सवाल और जवाब | जीव विज्ञान प्रश्नोतरी | Cell Biology Topics | कोशिका विज्ञान से जुडी जानकारी |
  6. कार्बनिक यौगिक और उसके प्रकार क्या है ?
  7. पोषण किसे कहते हैं | पादपों में पोषण (Nutrition in Plants) | नाइट्रोजन स्थिरीकरण (Nitrogen Fixation)
  8. जल और उसके गुण
  9. नाइट्रोजन (Nitrogen) क्या है ?
  10. सोडियम क्या है ?
Share196Tweet123Send

अन्य रोचक जानकारीयाँ

कैमिस्ट्री

विज्ञान के रासायनिक सूत्र | केमिस्ट्री फॉर्मुलाज़ Chemistry Formulas in Hindi

April 14, 2023
0

रासायनिक सूत्र (Chemistry Formula) प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण होते है |...

Read more
एग्रीकल्चर

केसर बनाने के लिए पौधे का कौन सा हिस्सा उपयोग में लाया जाता है ?

December 19, 2021
0

ये सवाल अक्सर ही प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है और विकल्प कुछ इस तरह...

Read more
एग्रीकल्चर

नीले हरे शैवालों की कुछ जातियों की कौन सी विशेषता उन्हें जैविक खाद के रूप में वर्धित करने में सहायक है ?

December 17, 2021
0

नीले हरे शैवालों में ऐसी क्रियाविधि होती है जो वायुमंडलीय नाइट्रोजन को ऐसे नए रूप...

Read more
एग्रीकल्चर

कुछ पौधे कीटभक्षी (insectivorous plants) क्यों होते हैं ?

December 17, 2021
0

कुछ वनस्पतियां कीट भक्षी होती हैं क्योंकि उन्हें पर्याप्त नाइट्रोजन प्राप्त नहीं होता है और...

Read more
कैमिस्ट्री

अम्लीय वर्षा के किसे कहते हैं ? कारण | प्रभाव | दुष्परिणाम

December 17, 2021
0

नाइट्रोजन के ऑक्साइड और सल्फर के ऑक्साइड वायुमंडल में जलवाष्प से अभिक्रिया कर क्रमशः नाइट्रिक...

Read more
कैमिस्ट्री

पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन का प्रयोग क्यों किया जाता है?

December 17, 2021
0

पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन के प्रयोग को क्लोरीनीकरण कहते हैं, क्लोरीन पानी...

Read more
एग्रीकल्चर

बीएचयू में उगा मलेरियारोधी चीनी पौधा

August 28, 2021
0

चीन के अत्यधिक ठंडे क्षेत्र में पाया जाने वाला मलेरियारोधी पौधा आर्टिमिसिया अनुआ अब भारत...

Read more
कैमिस्ट्री

एंजाइम (Enzymes) क्या है ?

July 28, 2021
0

What are Enzymes ? अणु जीवों (किण्वों) में संकीर्ण नाइट्रोजनयुक्त पदार्थ जो किण्वन की क्रिया...

Read more
कैमिस्ट्री

कांच (glass) क्या होता है ?

July 27, 2021
0

What is Glass and its properties ? ग्लास (कांच) विभिन्न क्षारीय धातुओं के सिलिकेटों का...

Read more
कैमिस्ट्री

उपधातु (Metalloid) क्या होते है ?

July 27, 2021
0

What are Metalloid ? जो तत्व धातु और अधातु दोनों के गुण प्रदर्शित करते हैं,...

Read more
Load More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright @2021

No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC

Copyright @2021