The Vigyan
No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC
No Result
View All Result
The Vigyan
No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC

कैल्सियम क्या है ?

in कैमिस्ट्री
Reading Time: 2 mins read
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Contents

  • 1 What is Calcium ?
  • 2 कैल्सियम के रासायनिक गुण
  • 3 कैल्सियम के उपयोग
  • 4 कैल्सियम के यौगिक
  • 5 कैल्सियम ऑक्साइड (Calcium Oxide)
  • 6 कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड (Calcium Hydroxide)
  • 7 कैल्सियम क्लोराइड (Calcium Chloride)
  • 8 विरंजक चूर्ण (Bleaching Powder)
  • 9 जिप्सम (Gypsum)
  • 10 प्लास्टर ऑफ पेरिस (Plaster of Paris)
  • 11 सुपर फॉस्फेट ऑफ लीम
  • 12 कैल्सियम कार्बाइड (Calcium Carbide)
  • 13 नाइट्रोलिम (Nitrolim)
  • 14 हाइड्रोलिथ (Hydrolith)
  • 15 कैल्सियम कार्बोनेट (Calcium Carbonate)
  • 16 कैल्सियम फॉस्फेट (Calcium Phosphate)

What is Calcium ?

कैल्सियम प्रकृति में मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता है

परन्तु कार्बोनेट, सल्फेट, फॉस्फेट, फ्लोराइड, सिलिकेट, आदि यौगिकों के रूप में यह प्रकृति में विस्तृत रूप से पाया जाता है। कैल्सियम हडिड्यों, अण्डे के छिलके एवं शंख (मोलस्का समुदाय का प्राणी) का मुख्य अवयव है। दूध (Milk) में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व कैल्सियम है।

कैल्सियम धातु का निष्कर्षण द्रवित कैल्सियम क्लोराइड एवं कैल्सियम फ्लोराइड मिश्रण के विद्युत अपघटन से किया जाता है।

कैल्सियम चाँदी की तरह उजली धातु है। अन्य सामान्य धातुओं की अपेक्षा मुलायम परन्तु सीसे की अपेक्षा कड़ी है। यह ऊष्मा और विद्युत का सुचालक होता है।

कैल्सियम के रासायनिक गुण

अम्लों से अभिक्रिया कर यह हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है। यह जल को अपघटित कर हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है। क्षारों के साथ यह कोई अभिक्रिया नहीं करता है। इसे हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, सल्फर, कार्बन, फॉस्फोरस, क्लोरीन, ब्रोमीन, आदि अधातुओं के साथ गर्म करने पर क्रमशः हाइड्राइड, ऑक्साइड, नाइट्राइड, सल्फाइड, कार्बाइड, फास्फाइड, क्लोराइड, ब्रोमाइड, आदि यौगिक बनते हैं।

कैल्सियम के उपयोग

1. ऐल्कोहॉल में सूक्ष्म मात्रा में उपस्थित जल को हटाने में।

2. धातुओं के निष्कर्षण में उनमें सूक्ष्म मात्रा में उपस्थित नाइट्रोजन, सल्फर, ऑक्सीजन, आदि को हटाने में।

कैल्सियम के यौगिक

कैल्सियम ऑक्साइड (Calcium Oxide)

कैल्सियम ऑक्साइड को ‘क्विक लाइम’ (Quick lime) कहा जाता है। इसका उपयोग शुष्क कारक के रूप में, निर्माण कार्यों में गारे के रूप में, लाइम प्रकाश उत्पन्न करने तथा अनेक रसायनों के निर्माण में होता है।

कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड (Calcium Hydroxide)

कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड को ‘बुझा हुआ चूना‘ कहते हैं। कली चूना की अभिक्रिया जल से कराने पर बुझा हुआ चूना प्राप्त होता है। शुष्क बुझे हुए चुने के ऊपर क्लोरीन गैस प्रवाहित करने पर ब्लीचिंग पाउडर प्राप्त होता है। इसका उपयोग—कोल गैस को शुद्ध करने में, शीशा, ब्लीचिंग पाउडर, कास्टिक सोडा, गारा, सीमेन्ट, इत्यादि बनाने में तथा मकानों में सफेदी करने के काम में होता है।

कैल्सियम क्लोराइड (Calcium Chloride)

कैल्सियम क्लोराइड थोड़ी मात्रा में समुद्री जल में पाया जाता है। यह जल एवं ऐल्कोहॉल में घुलनशील होता है। कैल्सियम क्लोराइड का उपयोग जलशोषक पदार्थ या Dehydrating agent के रूप में होता है। इसका उपयोग हिम मिश्रण में भी होता है।

विरंजक चूर्ण (Bleaching Powder)

यह कैल्सियम का ऑक्सीक्लोराइड है। औद्योगिक पैमाने पर विरंजक चूर्ण का उत्पादन हेसेन क्लेवर विधि (Hasenclever’s process) द्वारा किया जाता है! यह सफेद चूर्ण होता है जिससे क्लोरीन जैसी गंध निकलती रहती है। इसका उपयोग कागज एवं कपड़ों के विरंजन में होता है। यह कीटाणु नाशक की तरह भी काम में लाया जाता है। अतः इसका उपयोग जल को संक्रमणरहित बनाने हेतु भी किया जाता है।

जिप्सम (Gypsum)

कैल्सियम सल्फेट को जिप्सम कहा जाता है। 120°C तक गर्म करने पर यह प्लास्टर ऑफ पेरिस में बदल जाता है। जिप्सम का उपयोग प्लास्टर ऑफ पेरिस तथा अमोनियम सल्फेट खाद बनाने में होता है।

प्लास्टर ऑफ पेरिस (Plaster of Paris)

अर्द्धजलयोजित कैल्सियम सल्फेट को सामान्यतः प्लास्टर ऑफ पेरिस कहते हैं। प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग शल्य क्रिया में पटिट्यों के रूप में होता है। प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्तियां एवं मूर्तियों के सांचे बनाये जाते हैं।

सुपर फॉस्फेट ऑफ लीम

मोनो कैल्सियम, हाइड्रोजन फॉस्फेट तथा सल्फेट के मिश्रण को सपुरफॉस्फेट कहते हैं। इसे फॉस्फोराइट नामक खनिज पदार्थ तथा जानवरों की हडिड्यों से बनाया जाता है। यह जल में घुलनशील होता है। अतः इसे पौधे आसानी से ग्रहण करते हैं। इस कारण यह अच्छा उर्वरक है।

कैल्सियम कार्बाइड (Calcium Carbide)

यह एक स्लेटी रंग का ठोस पदार्थ है। इसे नाइट्रोजन गैस की उपस्थिति में 1,200°C पर गर्म करने पर कैल्सियम सायनामाइड बनता है। कैल्सियम कार्बाइड पर जल से अभिक्रिया में एसीटिलीन गैस उत्पन्न होती है।

नाइट्रोलिम (Nitrolim)

कैल्सियम सायनामाइड को ‘नाइट्रोलिम’ कहा जाता है। इसका उपयोग खाद के रूप में होता है।

हाइड्रोलिथ (Hydrolith)

कैल्सियम हाइड्रोइड को ‘हाइड्रोलिथ’ कहते हैं। कैल्सियम धातु को हाइड्रोजन के साथ गर्म करने पर कैल्सियम हाइड्रोइड या हाइड्रोलिथ बनता है।

कैल्सियम कार्बोनेट (Calcium Carbonate)

यह प्रकृति में चूने के पत्थर, संगमरमर, खड़िया, आदि के रूप में काफी मात्रा में पाया जाता है। मैग्नीशियम कार्बोनेट के साथ यह डोलोमाइट के रूप में पाया जाता है। यह एक उजला ठोस पदार्थ है। यह जल में अघुनशील होता है। कैल्सियम कार्बोनेट (CaCO,) का प्रयोग दंत मंजन, पाउडर तथा पेस्ट बनाने में किया जाता है। यह दीवारों पर सफेदी करने के काम आता है। इसका उपयोग सीमेण्ट उद्योग में भी होता है।

कैल्सियम फॉस्फेट (Calcium Phosphate)

कैल्सियम फॉस्फेट का प्रयोग टूथ-पेस्ट (Tooth paste) बनाने में होता है।

Related posts:

  1. उर्वरक (Fertilizers) क्या है ?
  2. कार्बनिक यौगिक और उसके प्रकार क्या है ?
  3. कोशिका (Cell) से जुड़े महत्वपुर्ण प्रश्न और उत्तर | कोशिका (Koshika) के सवाल और जवाब | जीव विज्ञान प्रश्नोतरी | Cell Biology Topics | कोशिका विज्ञान से जुडी जानकारी |
  4. फॉस्फोरस (Phosphorus) क्या है ?
  5. आनुवंशिकता किसे कहते है ? आनुवंशिकी (Genetics) की परिभाषा क्या है ? hereditary meaning in Hindi | Biology in Hindi
  6. सोडियम क्या है ?
  7. जल और उसके गुण
  8. भस्म (क्षारक) (Bases) क्या है ?
  9. जैव विकास तथा जैव विकास के सिद्धांत (Bio Evolution and theories of Bio Evolution)
  10. कोशिका विभाजन (Cell Division) क्या है ? कोशिका चक्र क्या है ? | अर्द्धसूत्री विभाजन एवं समसूत्री विभाजन in Hindi
Share196Tweet123Send

अन्य रोचक जानकारीयाँ

कैमिस्ट्री

अम्लीय वर्षा के किसे कहते हैं ? कारण | प्रभाव | दुष्परिणाम

December 17, 2021
0

नाइट्रोजन के ऑक्साइड और सल्फर के ऑक्साइड वायुमंडल में जलवाष्प से अभिक्रिया कर क्रमशः नाइट्रिक...

Read more
कैमिस्ट्री

पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन का प्रयोग क्यों किया जाता है?

December 17, 2021
0

पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन के प्रयोग को क्लोरीनीकरण कहते हैं, क्लोरीन पानी...

Read more
कैमिस्ट्री

एंजाइम (Enzymes) क्या है ?

July 28, 2021
0

What are Enzymes ? अणु जीवों (किण्वों) में संकीर्ण नाइट्रोजनयुक्त पदार्थ जो किण्वन की क्रिया...

Read more
कैमिस्ट्री

कांच (glass) क्या होता है ?

July 27, 2021
0

What is Glass and its properties ? ग्लास (कांच) विभिन्न क्षारीय धातुओं के सिलिकेटों का...

Read more
कैमिस्ट्री

उपधातु (Metalloid) क्या होते है ?

July 27, 2021
0

What are Metalloid ? जो तत्व धातु और अधातु दोनों के गुण प्रदर्शित करते हैं,...

Read more
कैमिस्ट्री

अक्रिय गैस या नोबल गैस (Inert Gases) क्या होती है ?

July 25, 2021
0

What is Inert Gases or Noble Gases ? एक अक्रिय गैस एक ऐसी गैस होती...

Read more
कैमिस्ट्री

हैलोजन (Halogen) तत्व क्या होते है ?

July 22, 2021
0

What are Halogen Elements ? फ्लोरीन (F), क्लोरीन (CI), ब्रोमीन (Br), आयोडीन (I) और एस्टेटीन...

Read more
कैमिस्ट्री

गंधक – सल्फर (Sulfur) क्या है ?

July 20, 2021
0

What is Sulfur ? सल्फर शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द शुल्वारि से हुई है जिसका...

Read more
कैमिस्ट्री

ओजोन (Ozone) क्या है ?

July 19, 2021
0

What is Ozone ? वायुमंडलीय ऑक्सीजन पर अल्ट्रा वायलेट किरणों के प्रभाव से ओजोन (Ozone)...

Read more
कैमिस्ट्री

ऑक्सीजन (Oxygen) क्या है ?

July 17, 2021
0

What is Oxygen ? यह एक रासायनिक तत्त्व है। ऑक्सीजन का प्रतीक O और परमाणु...

Read more
Load More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright @2021

No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC

Copyright @2021