इस आर्टिकल में हम कोशिका केंद्र (Cell Nucleus) के बारे में जानेगें | कोशिकीय केन्द्रक (Cell Nucleus) क्या है ? कोशिका में कोशिकीय केन्द्रक (Cell Nucleus) की क्या भूमिका है ? कोशिकीय केन्द्रक (Cell Nucleus) की संरंचना कैसी होती है ? केन्द्रक के कितने भाग होते है ? और सबसे प्रमुख कोशिकीय केन्द्रक (Cell Nucleus) के प्रमुख कार्य क्या क्या है ? इसके अलावा इस आर्टिकल में हम जानेगें कि केन्द्रक कला या केन्द्रक झिल्ली क्या है ? केन्द्रक द्रव्य क्या होता है ? केन्द्रिका क्या है और उसकी केन्द्रक में क्या भूमिका है ? साथ ही हम बात करेगें कि क्रोमैटिन तथा गुणसूत्र के बारे में |
कोशिकीय केन्द्रक (Cell Nucleus) क्या है ? What is Cell Nucleus ?
कोशिका द्रव्य में स्थित वह संरचना जो जीवद्रव्य की क्रियाओं को संचालित करता है अर्थात कोशिका का नियंत्रण करता है, केंद्रक कहलाता है | केंद्रक कोशिका का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण भाग है जो कोशिका के प्रबन्धक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केंद्रक में कोशिका की वंशानुगत जानकारी होती है और कोशिका के विकास और प्रजनन को नियंत्रित भी करती है| यह एक यूकेरियोटिक सेल का कमांड सेंटर है और आमतौर पर यह एक कोशिकांग (organelle) का सबसे प्रमुख संगठन है | स्तनधारीयों की RBC व पादपों की चालनी बलिकाओं को छोड़कर सभी जीवित कोशिकाओं में केन्द्रक पाया जाता है |

केन्द्रक कोशिका के लगभग मध्य में स्थित गोलाकार और अण्डाकार सरंचना होती है जिसका व्यास 5u – 20u तक होता है, प्राय: एक कोशिकाओं में एक ही केंद्रक पाया जाता है , परन्तु कुछ सजीवो में एक से अधिक केन्द्रक भी पाये जाते है | जैसे : पैरामिशियम , वाउचेरिया आदि | केन्द्रक एक दो स्तरीय आवरण से घिरी सरंचना है जिसे केन्द्रक कला कहते है | जिसमे खनिज लवण, एंजाइमस, DNA, RNA, क्रोमेटिन धागे (गुणसूत्र) आदि पाए जाते है |
केन्द्रक कोशिका विभाजन द्वारा वृद्धि, गुणसूत्र में उपस्थित जीन द्वारा आनुवांशिक लक्षणों (माता पिता के गुणों) को अगली पीढ़ी तक पहुचाने एवं कोशिका की सभी उपापचयी क्रियाओं का नियंत्रण एवं नियमन करने का कार्य करता है | अत: यह कोशिका के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है | केन्द्रक को कोशिका का निदेशक (Director of cell) भी कहते है।

केन्द्रक (Cell Nucleus) की खोज
केन्द्रक की खोज 1831 में रोबर्ट ब्राउन ने आर्किक पादप कोशिकाओ के रूप में की थी | केन्द्रक को रॉबर्ट ब्राउन ने आर्किड के जड़ो की कोशिकाओं में देखा और उनको Nucleus (न्यूक्लियस) नाम दिया। केन्द्रक के अध्ययन को Karyology कहा जाता है। फ्लेमिंग ने इसे क्रोमैटिन नाम दिया।
न्यूक्लियोप्लाज्मिक इंडेक्स (Nucleoplasmic Index) क्या है ?
केन्द्रक और कोशिका द्रव्य की मात्रा के बीच एक विशिष्ट अनुपात होता है जिसे न्यूक्लियोप्लाज्मिक इंडेक्स (NP) या केरियोप्लाज्मिक इंडेक्स (karyoplasmic index) कहा जाता है जिसे हर्टविग समीकरण के रूप में निम्न प्रकार व्यक्त किया जा सकता है –
NP = Vn/ Vc– Vn
जहां
NP = न्यूक्लियोप्लाज्मिक इंडेक्स
Vn = केन्द्रक का आयतन
Vc = कोशिक द्रव्य का आयतन
कोशिका में केन्द्रक की संख्या (Numbers of Nucleus in Cell)
आमतौर पर कोशिकाओं में एक ही केन्द्रक पाया जाता है जिसे एककेन्द्रकी कोशिका कहा जाता है। लेकिन पैरामीसियम कोडेटम द्विकेन्द्रकी होता है जबकि पैरामीसियम ऑरिलिया तीन केन्द्रक होते है | कई केन्द्रक वाली कोशिकाओं को बहुकेन्द्रकीय कोशिका कहते है
उदाहरण म्यूकोर, Rancheria (शैवाल) तथा पशु और मानव की रेखित पेशी कोशिकाओं में जिसे सिंकटीयियम (Syncytium) कहते हैं। केन्द्रक RBC और एंजियोस्पर्म की चालनी नलिका (सिव ट्यूब) में अनुपस्थित होता है।
केन्द्रक का आकार (Shape of Nucleus)
केन्द्रक कोशिका के लगभग मध्य में स्थित गोलाकार और अण्डाकार सरंचना होती है जिसका व्यास 5u – 20u तक होता है
लेकिन यह इओसीनोफिल (Eosinophil) में द्विपालित (Bilobed) होता है बेसोफिल में तीन पालियो (Trilobed) होता है और न्युट्रोफिल (Neutrophil) में बहुपालित (Multilobed) होता है यह मैक्रोफेज कोशिका (Macrophaze) में गुर्दा के आकार का होता है, Verticella में यह घोड़े की नाल के रूप का होता है।
केन्द्रक का रासायनिक संगठन (Chemical Composition of Nucleus)
DNA= 9-12%
प्रोटीन (Basic protein) = 15%
Enzyme, acid protein & neutral protein = 65%
लिपिड्स (Lipids) = 3%
Minerals Ca2+, mg2+, k+ Na+ = traces
RNA एवं DNAमें फास्फोरस (Phosphorus) उपस्थित होता है
कोशिकीय केन्द्रक (Cell Nucleus) की संरचना

केन्द्रक दोहरी झिल्ली से घिरा कोशिकांग है इन दोनों झिल्लियो के मध्य 10-15 नैनोमीटर का रिक्त स्थान होता है, जिसे परिकेन्द्रीय अवकाश कहते है |
केन्द्रक झिल्ली या केन्द्रक कला में निश्चित स्थानों पर छिद्र होते है, जो केन्द्रक छिद्र कहलाते है | केन्द्रक छिद्रों से RNA व प्रोटीन का परिवहन होता है |
केन्द्रक झिल्ली के अन्दर एक पारदर्शी , अर्द्धतरल कणिकामय समान व स्वच्छ पदार्थ पाया जाता है जिसे केन्द्रक द्रव्य कहते है, इसमें RNA , DNA , प्रोटीन , एंजाइम , वसा , खनिज लवण आदि पदार्थ पाये जाते है |
इसमें क्रोमेटिन जाल व केंद्रिका स्थित होती है | केन्द्रिका की खोज फोंटाना ने की थी | केन्द्रिका एक गोलाकार संरचना होती है , एक केन्द्रक में एक केंद्रिका या अधिक भी हो सकती है | जैसे प्याज के केन्द्रक में चार केन्द्रिकाएं होती है |
क्रोमेटिक जाल डीएनए से बना होता है क्रोमेटिन जाल गुणसूत्र के रूप में बिखरा होता है जो मनुष्य में लगभग 20m लम्बा होता है | इसके अतिरिक्त RNA व हिस्ट्रोन प्रोटीन भी केन्द्रक में पाये जाते है |
कोशिकीय केन्द्रक (Cell Nucleus) केन्द्रक के कितने प्रकार होते है ?
केन्द्रक के निम्न चार भाग होते हैं
- केन्द्रक कला या केन्द्रक झिल्ली (Nuclear membrane
- केन्द्रक द्रव्य (Nucleoplasm or nuclear sap)
- केन्द्रिका (Nucleolus)
- क्रोमैटिन धागे(Chromatin threads)
केन्द्रक झिल्ली या केन्द्रक कला (Nuclear Membrane)
केन्द्रक झिल्ली प्लाज्मा झिल्ली की भांति दोहरी झिल्ली की बनी होती है एवं केन्द्रक के चारों ओर एक आवरण बनाती है |
केन्द्रक झिल्ली का निर्माण अर्धसूत्री विभाजन के अंत में टिलोफ़ज प्रावस्था में ER द्वारा किया जाता है।
प्रत्येक झिल्ली लाइपोप्रोटीन से बनी एक इकाई कला होती है | प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में केन्द्रक-कला या तो अविकसित होती है या होती ही नहीं |
प्लाज्मा झिल्ली की तरह केन्द्रक झिल्ली वरणात्मक पारगम्य होती है | यह केन्द्रक तथा कोशिकाद्रव्य के बीच पदार्थों के आवागमन को नियन्त्रित करती है |
केन्द्रक झिल्ली को Karyotheca भी कहा जाता है। यह 70-80Å मोटी होती है।
केन्द्रक की बाहरी और भीतरी झिल्ली के बीच के खाली स्थान को परिकेन्द्रकीय अवकाश (पेरिन्यूक्लियर स्पेस, perinuclear space) कहा जाता है।
केन्द्रक छिद्र (Nuclear Pore)
केन्द्रक कला या केन्द्रक झिल्ली में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं। न्यूक्लियोपोरिन द्वारा 9 nm आकार वाले केन्द्रक छिद्र का गठन किया जाता है । इन्हीं छिद्रों द्वारा आवश्यक पदार्थों का आदान-प्रदान केन्द्रक द्रव्य तथा कोशिकाद्रव्य के बीच में होता है।
केन्द्रक छिद्र की संरचना अष्ट कोणीय होती है केन्द्रक छिद्र में इलेक्ट्रॉन सघन वलय पाया जाता है जिसे एनूल्स कहते है। एनूल्स केन्द्रक छिद्र के साथ मिलकर रंध्र-जटिल बनती है।
केन्द्रक लेमिना (Nuclear Lamina)
भीतरी झिल्ली में एक रेशेदार प्रोटीन जाल होता है जिसे फाइबर लेमिना कहा जाता है जो परिधीय हेटोरोक्रोमेटिन के साथ जुड़ा होता है। लेमिना मधुमक्खी के छाते की तरह दिखती है।
केन्द्रक लेमिना प्रोटीन लॅमिन्स (Lamins) से बना है। केन्द्रक लेमिना क्रोमेटिन के संलग्न के लिए स्थल प्रदान करता हैं।
केन्द्रक द्रव्य (न्यूक्लियोप्लाज्म – Nucleoplasm)
केन्द्रक के मैट्रिक्स को केन्द्रकद्रव्य या केन्द्रक रस या कैरियोलिम्फ कहते है |
केन्द्रक के अन्दर यह न्यूक्लियोप्रोटीन का बना पारदर्शी, कोलायडी, तरल पदार्थ और कणिकामय प्रोटीन का बना होता है जो केन्द्रक-कला से घिरा रहता है | इसमें केन्द्रिका और क्रोमैटिन धागे के अतिरिक्त, एंजाइम, खनिज लवण, आर.एन.ए, राइबोसोम आदि पाए जाते हैं | यह प्रकृति में acidophilic होती है।
केन्द्रिका (Nucleolus) क्या है ? What is Nucleolus ?
केन्द्रक के अंदर एक या दो केन्द्रिकाएं होती हैं | यह गोल और नग्न संरचना है जो विशिष्ट बिंदु पर क्रोमेटिन से जुड़ा हुआ है जिसे न्यूक्लियोलर संगठित क्षेत्र या (Nucleolar Organiser Region) NOR कहा जाता है। ये किसी झिल्ली के अभाव में सीधे केन्द्रकद्रव्य के सम्पर्क में रहती है | केन्द्रिकाएं प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में नहीं पाई जाती हैं तथा कोशिका विभाजन के समय गायब हो जाती है |
केन्द्रिका की खोज सर्वप्रथम फोन्टाना ने 1781 में की, उसके बाद 1840 में बोमेन ने इसे न्यूक्लिओलस नाम दिया | केन्द्रिका में प्रोटीन (85%), आर.एन.ए (10%) तथा डी.एन.ए (5%) होता है |
प्रोटीन संश्लेषण रूप से सक्रिय कोशिकाओ में बड़े केन्द्रिका होते हैं। उदाहरण के लिए oocytes, न्यूरॉन्स आदि।
केन्द्रिका के भाग
रेशेदार भाग (Fibrous Part)
न्यूक्लियोनेमा नामक तंतुओ से बना केन्द्रिका का केंद्रीय भाग होता है। न्यूक्लियोनेमा मुख्य रूप से डीएनए और प्रोटीन से बना है।
दानेदार भाग/ कणिकीय भाग (Granular Part)
यह कणिकाओ (आर-आरएनए + प्रोटीन) से मिलकर बना केन्द्रिका का परिधीय भाग है जो परिपक्व राइबोसोम का प्रतिनिधित्व करता है।
मैट्रिक्स या पार्स एमोर्फा (Amorphous Matrix)
यह प्रोटीन युक्त मैट्रिक्स आधात्री होता है जिसमें तंतु और कण दोनों होते हैं। राइबोसोमल प्रोटीन का संश्लेषण केन्द्रिका में होता है |
क्रोमैटिन भाग (Chromatin Part)
यह डीएनए से बना है। केन्द्रिका में दो प्रकार के क्रोमैटिन होते हैं जो इंट्रान्यूक्लियोलर क्रोमेटिन (Intranuclear) और पेरिन्यूक्लियोलर क्रोमेटिन (Perinuclear) होते हैं।
केन्द्रिका का कार्य क्या है ? What are Functions of Nucleolus ?
केन्द्रिका के द्वारा निम्न तीन प्रकार के कार्यों को सम्पादित किया जाता है-
- प्रोटीन का संश्लेषण,
- राइबोसोमल आरएनए का संश्लेषण,
- केन्द्रक से कोशिका द्रव्य में आनुवांशिक सूचनाओं (Genetic Information) का स्थानांतरण है
केन्द्रिका को राइबोसोम का कारखाना (राइबोसोमल फैक्टरी) के रूप में जाना जाता है।
केन्द्रिका का रासायनिक संघटन (Chemical Composition of Nucleolus)
इस में 85% प्रोटीन, 10% आर-आरएनए, और डीएनए का 5% होता है।
क्रोमैटिन (Chromatin)
क्रोमैटिन (Chromatin) केन्द्रकद्रव्य में धागेनुमा पदार्थ जाल के समान होती है, जो क्रोमैटिन कहलाता है। यह DNA, हिस्टोन प्रोटीन तथा नॉन-हिस्टोन प्रोटीन का बना होता है। कोशिका विभाजन के समय सिकुड़कर ये छोटे और मोटे हो जाते हैं। इन्हीं धागों को ही क्रोमोसोम कहा जाता है, जिसमें कोशिका विभाजन नहीं होता है उसमें यह क्रोमैटिन पदार्थ के रूप में विद्यमान रहता है।
ये दो प्रकार के होते हैं –
- युक्रोमेटिन (Euchromatin)
- हेटोरोक्रोमेटिन (Heteochromatin)
युक्रोमेटिन (Euchromatin)
यह आनुवंशिक रूप से सक्रिय होता है यह अभिरंजित करने पर हल्का अभिरंजित होता है इसमें हिस्टोन (Histon) प्रोटीन कम मात्रा में होता है,जिससे ये कम संघनित होता है। यह ट्रांसक्रिप्शन (अनुलेखन) के लिए सक्रिय होता है, इनमें सामान्य रूप से प्रतिकृति (Replication) और जीन विनिमय ( Crossing over) पाया जाता है।
हेटोरोक्रोमेटिन (Heteochromatin)
यह आनुवंशिक रूप से निष्किय होता है यह अभिरंजित करने पर गाढ़ा अभिरंजित होता है यह अत्यधिक संघनित (Condense) होता है, जो देर से प्रतिकृति, उच्च घनत्व और कम जीन विनिमय दर्शाता है। इसमें अधिक हिस्टोन और कम अम्लीय प्रोटीन होता है |
गुणसूत्र (Chromosome) क्या होते है ?
क्रोमेटिन पदार्थ से बने धागेनुमा संरचना को गुणसूत्र कहते है | 875 में स्ट्रोंगन्सबर्गर ने गुणसूत्र की खोज की तथा 1888 में वाल्डेयर ने क्रोमोसोम नाम दिया | णसूत्रो की संख्या अलग अलग जीवों में अलग अलग होती है जैसे – मनुष्य में 46 | त्येक गुणसूत्र दो अर्द्धगुणसूत्रों से मिलकर बना होता है , दोनों अर्द्धगुणसूत्र एक बिन्दु पर पर आपस में जुड़े होते है जिसे गुणसूत्र बिन्दु या सेन्ट्रोमीगर या काइने टोकोर कहते है | गुणसूत्र पर रेखीय क्रम में जीन पाये जाते है |
प्रत्येक गुणसूत्र में जेली के समान एक गाढ़ा द्रव होता है, जिसे मैट्रिक्स कहा जाता है। इसी मैट्रिक्स में दो परस्पर लिपटे महीन एवं कुण्डलित सूत्र, जिसे क्रोमैनिमेटा कहा जाता है। प्रत्येक क्रोमैनिमेटा एक अर्द्ध-गुणसूत्र (chromatid) कहलाता है। ये दोनों क्रोमैटिड सेन्ट्रोमीयर नामक स्थान पर एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, क्रोमोसोम में आनुवंशिक गुण होते हैं, जो माता-पिता से DNA अणु के रूप में अगली सन्तति में जाते हैं। DNA अणु में कोशिका के निर्माण और संगठन की सभी आवश्यक सूचनाएँ होती हैं। प्राथमिक संकिर्णन के अतिरिक्त अन्य संकीर्णन को द्वितीयक संकीर्णन कहते है , द्वितीयक संकीर्णन के आगे के भाग को सेटेनाइट कहते है |
‘जीन’ शब्द को जोहन्सन ने दिया था। आधुनिक शोधों के अनुसार, एक जीन, DNA के एक ऐसा खण्ड है, जो किसी एक विशिष्ट प्रकार की प्रोटीन (एन्जाइम) के संश्लेषण का नियमन करता है। इस भाग को सिस्ट्रॉन कहते हैं।
इन्हीं जीनों के माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में आनुवंशिक लक्षण हस्तान्तरित होते हैं। अतः जीन ही आनुवंशिक गुणों हेतु उत्तरदायी हैं।

गुणसूत्र (Chromosome) के प्रकार (Type of Chromosome )
मध्यकेन्द्रकी : जब गुणसूत्र बिन्दु गुणसूत्रों के बीचो बीच होता है जो दोनों भुजाएं समान होती है जिसे मध्यकेन्द्रकी गुणसूत्र कहते है |
उपमध्यकेन्द्रकी : जब गुणसूत्र बिन्दु गुणसूत्रों में मध्य से हटकर होता है तथा एक भुजा बड़ी व दूसरी भुजा छोटी है , उपमध्य केन्द्रकी गुणसूत्र कहलाता है |
अग्रबिन्दु : जब गुणसूत्र बिन्दु गुणसूत्र में बिल्कुल किनारे पर स्थित होता है जिससे एक भुजा बहुत छोटी व दूसरी भुजा बहुत बड़ी होती है इसे अग्र बिन्दु गुणसूत्र कहते है |
अंतकेन्द्री : जब गुणसूत्र बिन्दु गुणसूत्र के शीर्ष पर स्थित होता है तो एक भुजा नाम मात्र की व दूसरी भुजा अव्यन्त: बड़ी होती है जिसे अन्तकेन्द्री कहते है |
केन्द्रक से जुड़े कुछ महत्वपुर्ण प्रश्न और उनके जवाब
केन्द्रक किसमे नही पाया जाता है ?
प्रश्न : किसमे केन्द्रक नही पाया जाता है ?
प्रश्न : कोनसी कोशिका में केन्द्रक नही पाया जाता है ?
प्रश्न : कोनसे जीव में केन्द्रक नही पाया जाता है ?
प्रश्न : किस प्रकार की कोशिका में केन्द्रक नही पाया जाता है ?
प्रश्न : कोनसे पेड़ या पादप में केन्द्रक नही पाया जाता है ?
प्रश्न : कोनसे जानवर में केंदक नही पाया जाता है ?
प्रश्नों के उत्तर
स्तनधारीयों की लाल रक्त कोशिकाओं RBC (red blood cells) व पादपों की चालनी बलिकाओं (plant cell sieve tubes) को छोड़कर सभी जीवित कोशिकाओं में केन्द्रक पाया जाता है | क्योकि केन्द्रक कोशिका में पाया जाता है | स्तनधारी लाल रक्त कोशिकाओं (एरिथ्रोसाइट्स) में न तो केन्द्रक होता है और न ही माइटोकॉन्ड्रिया।
प्रोकैरियोटिक कोशिका ऐसी कोशिका होती है जिसमें केंद्रक नहीं होता है तथा इनमें कोशिकांग भी सुविकसित नहीं होता है प्रोकरयोटिक कोशिका में कोशिका भित्ति म्यूरॉन की बनी होती है इनके गुणसूत्र में हिस्टोन प्रोटीन नहीं पाया जाता है उदाहरण – जीवाणु ( Bacteria ) , साइनोबैक्टीरिया अर्कीबैक्टीरिया , विषाणु ( Virus ) , बैक्टीरियोफेज , माइकोप्लाज्मा ( PPLO ) , नील हरित शैवाल ( Blue green algae ) रिकेट्सिया की कोशिकाएं आदि |
यूकैरियोटिक कोशिका में केंद्रक पाए जाते हैं इनमें कोशिकांग पूर्ण रूप से विकसित होता है यूकैरियोटिक कोशिका के गुणसूत्र में हिस्टोन प्रोटीन पाया जाता है तथा ये क्षारीय प्रकृति के होते हैं।
उदाहरण – सभी जन्तु कोशिका , प्रोटोजोआ , जीव, पादप कोशिका, जन्तु आदि।
RBC में केन्द्रक क्यों नहीं पाया जाता?
प्रश्न – RBC में केन्द्रक क्यों नहीं पाया जाता?
प्रश्न – लाल रक्त कोशिका में केन्द्रक का न होना कितना फायदेमंद है ?
उत्तर – लाल रक्त कोशिका (RBC – red blood cells) में केंद्रक का अनुपस्थिति होना लाल रक्त कोशिकाओं को अपना कार्य करने के लिय अनुकूलन बनाता है। यह लाल रक्त कोशिका को अधिक हीमोग्लोबिन रखने की अनुमति देता है और इसलिए, यह अधिक ऑक्सीजन अणु ले जाता है। यह कोशिका को अपने विशिष्ट द्वि-अवतल आकार (distinctive bi-concave shape) की भी अनुमति देता है जो प्रसार में सहायता करता है।
प्रश्नों के उत्तर
कोशिकीय केन्द्रक (Cell Nucleus) से जुड़े महत्वपुर्ण प्रश्न
निम्न महत्वपूर्ण प्रश्नों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलेगे :
केन्द्रक क्या है ?
कोशिकीय केन्द्रक (Cell Nucleus) क्या है ?
केन्द्रक का कोशिका में क्या कार्य है ?
केन्द्रक के कितने भाग होते है ?
केन्द्रक की सरंचना और कार्य क्या है ?
केन्द्रक छिद्र क्या है ?
कोशिका के केंद्र में विधमान तरल पदार्थ क्या कहलाता है ?
केन्द्रक का चित्र
केन्द्रक झिल्ली या केन्द्रक कला किसे कहते है ?
केन्द्रक द्रव्य (Nucleoplasm or nuclear sap) क्या है ?
केन्द्रिका (Nucleolus) क्या है ?
क्रोमैटिन धागे(Chromatin threads) क्या है ?
गुणसूत्र क्या होते है और उनके प्रकार क्या है ?
बिना नाभिकीय झिल्ली वाली कोशिका का कहलाती है ?
केन्द्रक को कोशिका का निदेशक (Director of cell) क्यों कहा जाता है ?