The Vigyan
No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC
No Result
View All Result
The Vigyan
No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC

अन्तःप्रद्रव्यी जालिका (Endoplasmic Reticulum) क्या है ? उसके प्रकार, संरचना और कार्य (सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में )

in बायोलॉजी
Reading Time: 3 mins read
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Contents

  • 1 अन्तःप्रद्रव्यी जालिका ( एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम) या अंतर द्रव्य जालिका क्या है ?
  • 2 अन्तः प्रद्रव्यी जालिका की संरचना (Structure of Endoplasmic reticulum)
  • 3 सिस्टर्नी (Cisternae)
  • 4 पुटिका (Vesicle)
  • 5 नलिकाएँ (Tubule)
  • 6 अन्तः प्रद्रव्यी जालिका के प्रकार (Types of Endoplasmic reticulum)
  • 7 खुरदरी अन्तः प्रद्रव्यी जालिका (Rough Endoplasmic Reticulum)
  • 8 खुरदरी अन्तः प्रद्रव्यी जालिका के कार्य (Functions of Rough Endoplasmic Reticulum-RER)
  • 9 चिकनी अन्तः प्रद्रव्यी जालिका (Smooth Endoplasmic Reticulum)
  • 10 चिकनी अन्तः प्रद्रव्यी जालिका के कार्य (Functions of Smooth Endoplasmic Reticulum)
  • 11 अन्तः प्रद्रव्यी जालिका के रूपांतरण (Modification of Endoplasmic Reticulum)
  • 12 सारकोप्लाज्मिक रेटिकुलम (Sarcoplasmic reticulum)
  • 13 ग्लाइकोसोम (Glycosome)
  • 14 माइलॉयड काय (Myeloid Bodies)
  • 15 एर्गैस्टोप्लाज्म (Ergastoplasm)
  • 16 माइक्रोसोम (Microsome)
  • 17 टी-नलिकाएं (T-Tubules)
  • 18 अन्तःप्रद्रव्यी जालिका आर्टिकल में शामिल महत्वपूर्ण प्रश्न :

इस आर्टिकल में हम जानेगें की अन्तःप्रद्रव्यी जालिका (Endoplasmic Reticulum)या अंतर द्रव्य जालिका किसे कहते है ? अन्तःप्रद्रव्यी जालिका कितने प्रकार की होती है ? अन्तःप्रद्रव्यी जालिका (Endoplasmic Reticulum) की सरंचना कैसी होती है ?, और अन्तःप्रद्रव्यी जालिका के कार्य क्या होते है ? और अन्तःप्रद्रव्यी जालिका के रूपांतर क्या होते है ? आदि

अन्तःप्रद्रव्यी जालिका ( एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम) या अंतर द्रव्य जालिका क्या है ?

अन्तःप्रद्रव्यी जालिका झिल्ली युक्त नलिकाओं का एक बहुत बड़ा तन्त्र होता है। यह दोहरी झिल्ली से घिरी होती है। यह जन्तु एवं पादप कोशिकाओं के कोशिकाद्रव्य में अत्यंत सूक्ष्म, शाखित, झिल्लीदार, अनियमित नलिकाओं के घने जाल के रूप में पाई जाती है ।  यह लाइपोप्रोटीन की बनी होती है और कोशिकाओं में समानान्तर नलिकाओं के रूप में फैली रहती है। कोशिकाओं में इनका विस्तार कभी-कभी केन्द्रक की बाह्य झिल्ली से प्लाज्मा झिल्ली तक होता है।

Endoplasm का अर्थ है जीवद्रव्य में और रेटिकुलम (reticulum) का अर्थ होता है एक प्रकार का जाल या जालिका | एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम की इस झिल्ली को पहली बार 1945 में कीथ आर. पोर्टर, अल्बर्ट क्लाउड और अर्नेस्ट एफ. फुलम द्वारा देखा गया था। बाद में, रेटिकुलम शब्द, जिसका अर्थ है “जाल या नेटवर्क”, पोर्टर द्वारा 1953 में इस झिल्ली युक्त नलिकाओं का वर्णन करने के लिए लागू किया गया था।

एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम को झिल्ली युक्त नलिकाओं का पूरा एक नेटवर्क होने के कारण झिल्लियों का तंत्र (system of membrane) भी कहा जाता है।

यह परिपक्व RBC को छोड़कर सभी यूकेरियोटिक कोशिकाओं में पाया जाता है। मांसपेशियों में एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम को सार्कोप्लाज्मिक रेटिकुलम कहा जाता है। जिसमें Ca की अधिकता होती है।

अन्तः प्रद्रव्यी जालिका की संरचना (Structure of Endoplasmic reticulum)

एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम की सामान्य संरचना सिस्टर्न नामक झिल्लियों का एक बना एक जाल या नेटवर्क होता है।

ये थैली जैसी संरचनाएं साइटोस्केलेटन (cytoskeleton) द्वारा एक साथ रखी जाती हैं। फॉस्फोलिपिड झिल्ली (phospholipid membrane) सिस्टर्नल स्पेस (या लुमेन) को घेर लेती है, जो पेरिन्यूक्लियर स्पेस (perinuclear space) के साथ निरंतर होती है लेकिन साइटोसोल से अलग होती है।

एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम तीन प्रकार की सरंचनाओं का एक जाल होता है जो निम्न है :

सिस्टर्नी (Cisternae)

ये लंबी, चपटी, अशाखित झिल्ली से बनी संरचना है। ये सिस्टर्नी समानांतर व्यवस्थित होकर  लैमिली (lamellae) का निर्माण करती हैं। ये खुरदरी अन्त: प्रद्रव्यी जालिका (Rough endoplasmic reticulum or RER) में अच्छी तरह से विकसित होती है।

पुटिका (Vesicle)

ये सिस्टर्नी से अलग, गोल और अंडाकार थैलीनुमा संरचना हैं, जो चिकनी अन्तः प्रदव्यीजालिका (Smooth endoplasmic reticulum – SER) में प्रचुर मात्रा में पायी जाती हैं।

नलिकाएँ (Tubule)

ये पुटिका तथा सिस्टर्नी से अलग-थलग और शाखित संरचना हैं जो चिकनी अन्तः प्रदव्यीजालिका में अच्छी तरह से विकसित है।

अन्तः प्रद्रव्यी जालिका के समान होती है, लेकिन इसके घटक भागों को अलग किया जा सकता है। गॉल्जीकाय (Golai Body) की तरह जीवद्रव्य में इसका कोई निश्चित स्थान नहीं है

अन्तः प्रद्रव्यी जालिका के प्रकार (Types of Endoplasmic reticulum)

अन्तः प्रद्रव्यी जालिका दो प्रकार की खुरदरी अन्तःप्रद्रव्यी जालिका खुरदरी अन्त: प्रद्रव्यी जालिका (Rough endoplasmic reticulum or RER) तथा चिकनी अन्तः प्रदव्यीजालिका (Smooth endoplasmic reticulum – SER) होती है।

खुरदरी अन्तः प्रद्रव्यी जालिका (Rough Endoplasmic Reticulum)

खुरदरी अन्तःप्रद्रव्यी जालिका (rough ER) का खुरदरापन उस पर स्थित राइबोसोम के कारण होता है। राइवोसोम पर प्रोटीन-संश्लेषण होता है। RER में राइबोसोम की बड़ी उपइकाई राइबोफ़ोरिन नामक ट्रांसमेम्ब्रेन ग्लाइकोप्रोटीन द्वारा जुड़ी होती है।

अन्त:प्रद्रव्यी जालिका का प्रमुख कार्य उन सभी वसाओं व प्रोटीनों का संश्लेषण करना है, जो विभिन्न कोशिका झिल्ली अथवा केन्द्रक झिल्ली का निर्माण करते हैं।

खुरदरी अन्तः प्रद्रव्यी जालिका के कार्य (Functions of Rough Endoplasmic Reticulum-RER)

इसके द्वारा लाइसोसोम के एंजाइमों का निर्माण किया जाता है। विभिन्न प्रकार की प्रोटीन का संश्लेषण (Synthesis of Protein) करती है | ग्लाइकोसिलेशन (Glycosylation) की प्रक्रिया RER में ही होती है।
RER में प्रोटियोसोम (proteasome) की सहायता से अनफोल्डेड प्रोटीन (Unfolded protein) को नष्ट किया जाता है।

चिकनी अन्तः प्रद्रव्यी जालिका (Smooth Endoplasmic Reticulum)

चिकनी अन्त:प्रद्रव्यी जालिका (smooth ER) पर राइबोसोम नहीं पाए जाते हैं। SER कोशिकाझिल्ली के लिपिड का संश्लेषण तथा स्टेरॉयड हार्मोन संश्लेषण का प्रमुख स्थल है।

चिकनी अन्तः प्रद्रव्यी जालिका के कार्य (Functions of Smooth Endoplasmic Reticulum)

SER पर एस्कॉर्बिक एसिड (Vitamin C) का संश्लेषित किया जाता है। इसी पर विटामिन ए से रेटिना के वर्णकों का निर्माण होता है।
ये लिपिड संश्लेषण और स्टेरॉयड हार्मोन में भाग लेता है
ऑक्सीजन स्थानांतरण एंजाइम (ऑक्सीजिनेज) की सहायता से SER आविषालु पदार्थ की विषालुता को कम (Detoxification of drug) किया जाता है।
पौधों में SER स्फिरोसोमे (Sphaerosomes) का निर्माण करती है।

अन्तः प्रद्रव्यी जालिका के रूपांतरण (Modification of Endoplasmic Reticulum)

सारकोप्लाज्मिक रेटिकुलम (Sarcoplasmic reticulum)

ये SER के रूपांतरण से बनते है। इनमें Ca2+ संचित रहता है। कंकाली पेशियों और हृद पेशियों में सारकोप्लाज्मिक रेटिकुलम पाए जाते है।

ग्लाइकोसोम (Glycosome)

यकृत कोशिकाओं में SER ग्लाइकोजन का संग्रहण करता है जिसे ग्लाइकोसोम कहते है।

माइलॉयड काय (Myeloid Bodies)

ये रेटिना की वर्णकित उपकला कोशिकाओं (pigmented epithelial cells) में मौजूद विशेष प्रकार की SER हैं। ये प्रकाश संवेदी (light sensitive) होते है |

एर्गैस्टोप्लाज्म (Ergastoplasm)

ये ER की लैमिला (lamellae) में पाए जाने वाले राइबोसोम का समूह हैं।

माइक्रोसोम (Microsome)

ये राइबोसोम से संबंधित ER का हिस्सा हैं। जो जीवित कोशिकाओं में नहीं पाया जाता। इनका पात्रे प्रोटीन संश्लेषण (in vitro protein synthesis) के अध्ययन में उपयोग किया जाता है।

टी-नलिकाएं (T-Tubules)

ये कंकाली पेशियों और हृद पेशियों की कोशिकाओं में अनुप्रस्थ व्यवस्थित होते हैं। ये पेशियों की कोशिकाओं में संकुचन को उत्तेजित और संचालित करते हैं।

अन्तःप्रद्रव्यी जालिका आर्टिकल में शामिल महत्वपूर्ण प्रश्न :

  • अंतर द्रव्य जालिका की खोज किसने की थी?
  • एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम की खोज किसने की
  • एण्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम in Hindi क्या है ?
  • अन्तः प्रदव्ययी जलिका परिभाषा
  • अंतर द्रव्य जालिका का चित्र
  • अंतर द्रव्य जालिका को इंग्लिश में क्या कहते हैं
  • अंतर द्रव्य जालिका कितने प्रकार की होती हैं
  • अन्तः प्रदव्ययी जलिका के कार्य
  • अंतर द्रव्य जालिका के प्रमुख कार्य क्या है?
  • Smooth endoplasmic reticulum in Hindi
  • चिकनी अन्तः प्रद्रव्यी जालिका क्या है ?
  • खुरदरी अन्तः प्रद्रव्यी जालिका के कार्य (Functions of Rough Endoplasmic Reticulum-RER) क्या है ?

Related posts:

  1. कोशिका (Cell) से जुड़े महत्वपुर्ण प्रश्न और उत्तर | कोशिका (Koshika) के सवाल और जवाब | जीव विज्ञान प्रश्नोतरी | Cell Biology Topics | कोशिका विज्ञान से जुडी जानकारी |
  2. कोशिकांग (Cell Organelles) क्या होते हैं? कोशिकांग के प्रकार (Types of Cell Organelles) | सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
  3. राइबोसोम की सरंचना एवं प्रकार (Ribosome in Hindi) | राइबोसोम के कार्य, विशेषताएं क्या है ? हिंदी में
  4. प्लाज्मा झिल्ली या जीवद्रव्य कला या कोशिका कला (Plasma membrane) क्या है ? इसकी संरचना (Structure) एवं कार्य।
  5. माइटोकॉण्ड्रिया (Mitochondria) क्या है ? माइटोकॉन्ड्रिया की संरचना, संख्या और कार्य क्या है ? सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
  6. कोशिकीय केन्द्रक (Cell Nucleus) की संरचना, आकार, भाग एवं कार्य | केन्द्रक कला, केन्द्रक द्रव्य, केन्द्रिका, क्रोमैटिन तथा गुणसूत्र के प्रकार Nucleus and Chromosome in Hindi
  7. लाइसोसोम या लयनकाय (Lysosome) क्या है ? लाइसोसोम का निर्माण, प्रकार एवं कार्य
  8. गाल्जिकाय (Golgi body) क्या है ? गाल्जिकाय के कार्य और सरंचना क्या है ? in Hindi
  9. कोशिका संरचना और कार्य || कोशिका के प्रकार
  10. कोशिका विभाजन (Cell Division) क्या है ? कोशिका चक्र क्या है ? | अर्द्धसूत्री विभाजन एवं समसूत्री विभाजन in Hindi
Tags: biologyEndoplasmic Reticulumjeev vigyansciencescience in hindi
Share196Tweet123Send

अन्य रोचक जानकारीयाँ

बायोलॉजी

मानव प्रजनन तंत्र | Human Reproductive System

October 25, 2022
0

इस आर्टिकल में हम प्रजनन तंत्र के बारे में जानेगे | प्रजनन तंत्र (Reproductive System)...

Read more
बायोलॉजी

मानव कंकाल तंत्र (Human Skeletal System)

October 17, 2022
0

हमारे शरीर को निश्चित आकार एवं आकृति प्रदान करने के लिए एक ढांचे (structure) की...

Read more
बायोलॉजी

मनुष्य के संवेदी अंग (Human Sense Organs) (ज्ञानेन्द्रिय) | ह्यूमन सेंस ऑर्गन्स

October 2, 2022
0

इस आर्टिकल में हम मानव के प्रमुख संवेदी अंगों (Human Sense Organs) के बारे में...

Read more
बायोलॉजी

तन्त्रिका तन्त्र (Nervous System) | मानव तंत्रिका तन्त्र (Human Nervous System) | मस्तिष्क (Brain)

September 22, 2022
0

इस आर्टिकल में हम जानेगे की तन्त्रिका तन्त्र (Nervous System) क्या होता है, तन्त्रिका कोशिका...

Read more
बायोलॉजी

Plant Hormone | प्लांट हार्मोन | पादप हार्मोन क्या हैं ? | Types of Plant Hormones in Hindi

September 10, 2022
0

पादप हार्मोन शब्द स्टर्लिंग द्वारा दिया गया। पौधों में उसकी वृद्धि और विकास को नियंत्रित...

Read more
बायोलॉजी

मानव में अंतःस्त्रावी तंत्र (Endocrine System in Hindi) (ग्रंथियां (Glands) एवं हार्मोन्स (Harmones)

September 4, 2022
0

इस आर्टिकल में हम जानेगे की मानव में अंतःस्त्रावी तंत्र (Endocrine System) किस प्रकार कार्य...

Read more
बायोलॉजी

मनुष्य का उत्सर्जन तंत्र | Human Excretory System | Kidney | गुर्दा | वृक्क | मानव उत्सर्जन तंत्र (Human Excretory System in Hindi)

October 3, 2022
0

इस आर्टिकल में हम जानेगे की उत्सर्जन तंत्र (Excretory System) क्या है, मानव उत्सर्जन तंत्र...

Read more
बायोलॉजी

मानव परिसंचरण तन्त्र (Human Circulatory System in Hindi) | हृदय (Heart) और रुधिर (Blood) | जन्तुओं में परिसंचरण तन्त्र (Circulatory System in Animals)

August 27, 2022
0

इस आर्टिकल में हम जानेगे मानव परिसंचरण तन्त्र (Human Circulatory System in Hindi) क्या है...

Read more
बायोलॉजी

पौधों में परिसंचरण तंत्र की क्रियाविधि | पौधों में परिवहन (Transportation in Plants in Hindi)

August 27, 2022
0

इस आर्टिकल में हम जानेगे कि पौधों में परिसंचरण तंत्र की क्रियाविधि और पौधों में...

Read more
बायोलॉजी

श्वसन तन्त्र | Respiratory System | मानव श्वसन तंत्र (Human Respiratory System)

August 24, 2022
0

इस आर्टिकल में हम जानेगे की श्वसन तंत्र यानी Respiratory System क्या होता है, मानव...

Read more
Load More
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright @2021

No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC

Copyright @2021