The Vigyan
No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC
No Result
View All Result
The Vigyan
No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC

मिश्रणों को अलग करने की विधियाँ क्या है ?

in कैमिस्ट्री
Reading Time: 1 min read
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Contents

  • 1 क्रिस्टलन (Crystallisation)
  • 2 आसवन (Distillation)
  • 3 उर्ध्वपातन (Sublimation)
  • 4 प्रभाजी आसवन (Fractional Distillation)
  • 5 वर्णलेखन (Chromatography)
  • 6 भाप आसवन (Steam Distillation)

मिश्रण में उपस्थित घटकों को विभिन्न विधियों द्वारा अलग-अलग किया जाता है। मिश्रणों के पृथक्करण की कुछ सामान्य विधिया निम्नलिखित हैं:

क्रिस्टलन (Crystallisation)

क्रिस्टलन विधि के द्वारा अकार्बनिक ठोसों में उपस्थित घटकों का पृथक्करण एवं शुद्धीकरण किया जाता है। इसमें उपस्थित अशुद्ध ठोस या मिश्रण को उचित विलायक के साथ मिलाकर गर्म किया जाता है तथा गर्म अवस्था में ही इस विलयन को फनल (Funnel) द्वारा छाना जाता है। छानने के पश्चात् विलयन को ठंडा किया जाता है। ठंडा होने पर शुद्ध पदार्थ क्रिस्टल के रूप में विलयन से पृथक् हो जाता है और इसमें उपस्थित अशुद्धियां मातृ द्रव में घुली रह जाती हैं। इन क्रिस्टलों को छानकर अलग कर सुखा लिया जाता है।

आसवन (Distillation)

आसवन विधि द्वारा मुख्यतः द्रवों के मिश्रण को पृथक् किया जाता है। जब दो द्रवों के क्वथनांकों में अंतर अधिक होता है, तो उनके मिश्रण को इस विधि से पृथक किया जाता है।

आसवन विधि में द्रव को वाष्प में परिवर्तित कर किसी दूसरे स्थान में भेजा जाता है, जहां उसे ठंडा कर पुनः द्रव अवस्था में परिवर्तित कर लिया जाता है। आसवन विधि में पहला प्रक्रम वाष्पन तथा दूसरा प्रक्रम संघनन कहलाता है।

उर्ध्वपातन (Sublimation)

सामान्य ठोस पदार्थों को गर्म करने पर वे द्रव अवस्था में परिवर्तित होते हैं और उसके पश्चात् गैसीय अवस्था में, लेकिन कुछ ठोस पदार्थ ऐसे होते हैं। जिन्हें गर्म किये जाने पर वे द्रव अवस्था में आने के बदले सीधे वाष्प में परिणत हो जाते हैं। वाष्प को ठंडा किये जाने पर यह पुनः ठोस अवस्था में हो जाते है। ऐसे पदार्थों को उर्ध्वपातूज (Sublimate) कहा जाता है। इस प्रकार की क्रिया ‘उर्ध्वपातन‘ कहलाती है।

इस विधि के द्वारा दो ऐसे ठोसों के मिश्रण में से उसको पृथक् करते हैं, जिसमें एक ठोस उर्ध्वपात्ज होता है, दूसरा नहीं। ऐसे ठोसों के मिश्रण को गर्म करने पर उर्ध्वपात्ज ठोस सीधे वाष्प अवस्था में परिवर्तित हो । जाता है। इस वाष्प को अलग ठंडा कर लिया जाता है। इस प्रकार दोनों ठोस पृथक् हो जाते है। इस विधि के द्वारा कपूर, नेफ्थलीन, अमोनियम क्लोराइड, एन्थ्रासीन, बेन्जोइक अम्ल, आदि पदार्थ शुद्ध किये जाते हैं।

प्रभाजी आसवन (Fractional Distillation)

प्रभाजी आसवन विधि के द्वारा उन मिश्रित द्रवों का पृथक्करण किया जाता है, जिनके क्वथनांकों में बहुत कम का अंतर होता है। दूसरे शब्दों में द्रवों के क्वथनांक एक-दूसरे के समीप होते हैं।

भूगर्भ से निकाले गये खनिज तेल से शुद्ध पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, आदि इसी विधि द्वारा पृथक किये जाते हैं। जलीय वायु (Liquid air) से विभिन्न गैसें भी इसी विधि द्वारा पृथक् किये जाते है।

वर्णलेखन (Chromatography)

वर्णलेखन विधि इस तथ्य पर आधारित है कि किसी मिश्रण के भिन्न घटकों की अधिशोषण क्षमता भिन्न-भिन्न होती है तथा वे किसी अधिशोषक पदार्थ में विभिन्न दूरियों पर अधिशोषित होते हैं और इस प्रकार पृथक् कर लिए जाते हैं।

भाप आसवन (Steam Distillation)

भाप आसवन विधि के द्वारा ऐसे कार्बनिक पदार्थों का शुद्धीकरण किया जाता है। जो जल में अघुलनशील, परन्तु वाष्प के साथ वाष्पशील होते हैं। इस विधि के द्वारा विशेष रूप में उन पदार्थों का शुद्धीकरण किया जाता है जो अपने क्वथनांक पर अपघटित हो जाते हैं।

कार्बनिक पदार्थों जैसे एसीटोन, मेथिल ऐल्कोहॉल, एसीटल्डिहाइड, आदि का शुद्धीकरण भाग आसवन विधि द्वारा ही किया जाता है।

Related posts:

  1. कोशिका विभाजन (Cell Division) क्या है ? कोशिका चक्र क्या है ? | अर्द्धसूत्री विभाजन एवं समसूत्री विभाजन in Hindi
  2. कोशिका (Cell) से जुड़े महत्वपुर्ण प्रश्न और उत्तर | कोशिका (Koshika) के सवाल और जवाब | जीव विज्ञान प्रश्नोतरी | Cell Biology Topics | कोशिका विज्ञान से जुडी जानकारी |
  3. कार्बनिक यौगिक और उसके प्रकार क्या है ?
  4. पेट्रोलियम और गैस के प्रकार
  5. मिश्रण (Mixture) क्या है ?
  6. गलनांक, क्वथनांक, द्रव हिमांक, संघनन, वाष्पीकरण
  7. जैव विकास तथा जैव विकास के सिद्धांत (Bio Evolution and theories of Bio Evolution)
  8. वाष्पीकरण (Vapourisation) क्या है ?
  9. सोडियम क्या है ?
  10. नाइट्रोजन के यौगिक और उसके प्रकार क्या है ?
Share196Tweet123Send

अन्य रोचक जानकारीयाँ

कैमिस्ट्री

अम्लीय वर्षा के किसे कहते हैं ? कारण | प्रभाव | दुष्परिणाम

December 17, 2021
0

नाइट्रोजन के ऑक्साइड और सल्फर के ऑक्साइड वायुमंडल में जलवाष्प से अभिक्रिया कर क्रमशः नाइट्रिक...

Read more
कैमिस्ट्री

पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन का प्रयोग क्यों किया जाता है?

December 17, 2021
0

पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन के प्रयोग को क्लोरीनीकरण कहते हैं, क्लोरीन पानी...

Read more
कैमिस्ट्री

एंजाइम (Enzymes) क्या है ?

July 28, 2021
0

What are Enzymes ? अणु जीवों (किण्वों) में संकीर्ण नाइट्रोजनयुक्त पदार्थ जो किण्वन की क्रिया...

Read more
कैमिस्ट्री

कांच (glass) क्या होता है ?

July 27, 2021
0

What is Glass and its properties ? ग्लास (कांच) विभिन्न क्षारीय धातुओं के सिलिकेटों का...

Read more
कैमिस्ट्री

उपधातु (Metalloid) क्या होते है ?

July 27, 2021
0

What are Metalloid ? जो तत्व धातु और अधातु दोनों के गुण प्रदर्शित करते हैं,...

Read more
कैमिस्ट्री

अक्रिय गैस या नोबल गैस (Inert Gases) क्या होती है ?

July 25, 2021
0

What is Inert Gases or Noble Gases ? एक अक्रिय गैस एक ऐसी गैस होती...

Read more
कैमिस्ट्री

हैलोजन (Halogen) तत्व क्या होते है ?

July 22, 2021
0

What are Halogen Elements ? फ्लोरीन (F), क्लोरीन (CI), ब्रोमीन (Br), आयोडीन (I) और एस्टेटीन...

Read more
कैमिस्ट्री

गंधक – सल्फर (Sulfur) क्या है ?

July 20, 2021
0

What is Sulfur ? सल्फर शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द शुल्वारि से हुई है जिसका...

Read more
कैमिस्ट्री

ओजोन (Ozone) क्या है ?

July 19, 2021
0

What is Ozone ? वायुमंडलीय ऑक्सीजन पर अल्ट्रा वायलेट किरणों के प्रभाव से ओजोन (Ozone)...

Read more
कैमिस्ट्री

ऑक्सीजन (Oxygen) क्या है ?

July 17, 2021
0

What is Oxygen ? यह एक रासायनिक तत्त्व है। ऑक्सीजन का प्रतीक O और परमाणु...

Read more
Load More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright @2021

No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • Science For SSC

Copyright @2021