The Vigyan
No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च
No Result
View All Result
The Vigyan
No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च

प्लांटी (पादप जगत) Kingdom Plante क्या है ? उसके वर्गीकरण, विशेषताएँ और प्रकार (Hindi me)

in बायोलॉजी
Reading Time: 3 mins read
A A
0

Contents

  • 1 What is Kingdom Plante? Padap Jagat kya hai ?
  • 2 शैवाल (Algae)
  • 3 लाल शैवाल (Red Algae)
  • 4 भूरा शैवाल (Brown Algae)
  • 5 हरे शैवाल (Green Algae)
  • 6 लाइकेन (Lichen)
  • 7 ब्रायोफाइटा (Bryophyta)
  • 8 ट्रेकियोफाइटा (Tracheophyta)
  • 9 टेरिडोफाइटा (Pteridophyta)
  • 10 अनावृतबीजी (Gymnosperms)
  • 11 आवृतबीजी (Angiosperms)

What is Kingdom Plante? Padap Jagat kya hai ?

बहुकोशिकीय, प्रकाश-संश्लेषी, यूकैरियोटिक तथा उत्पादक जीवों को पादप जगत के अन्तर्गत रखा जाता है। पादप जगत का विस्तृत वर्गीकरण निम्न रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।

शैवाल (Algae)

शैवाल को सामान्यतया प्रोटिस्टा जगत के अन्तर्गत रखा जाता है। अधिकांश शैवालों के लक्षण पौधों से मिलते-जुलते है; जैसे – पर्णहरिम की उपस्थिति में प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया द्वारा स्वयं भोजन निर्माण करना। उपर्युक्त सारणी के आधार पर हम कह सकते हैं कि शैवाल का वर्गीकरण मोनेरा, प्रोटिस्टा एवं पादप जगत के अन्तर्गत किया गया है। पादप जगत के अन्तर्गत शैवालों के तीन समूह निम्नलिखित हैं:

लाल शैवाल (Red Algae)

इसकी कोशिकाओं में (r-फाइकोइरिथ्रिन) नामक लाल वर्णक अधिकता से मिलते हैं।

भूरा शैवाल (Brown Algae)

इस शैवाल का रंग भूरा फ्यूकोजैन्थिन नामक वर्णकों के कारण होता है। इन्हें पादप जगत के फीयोफाइटा में रखा गया है।

हरे शैवाल (Green Algae)

स्थल पर सबसे पहले पौधों का विकास हरे शैवालों से ही हुआ है। हरे शैवाल में क्लोरोफिल-a तथा 6 और कुछ कैरोटिनॉइड क्लोरोप्लास्ट की ग्रेना में उपस्थित रहते हैं।

लाइकेन (Lichen)

लाइकेन शैवाल तथा कवक से बने होते हैं, ये सहजीवी होते हैं। शैवालांश (phycobiont) प्रकाश-संश्लेषण, जबकि कवकांश (mycobiont) शुष्कन से रक्षा तथा अवशोषण का कार्य करता है ये नंगी चटटानों पर सबसे पहले उगते हैं। रोसेला टिक्टोरिया लाइकेन से लिटमस प्राप्त होता है।

ब्रायोफाइटा (Bryophyta)

सर्वाधिक सरल छोटे स्थलीय पौधे हैं, जो आर्द्र स्थानों में विकसित होते हैं। पादप का शरीर थैलस या पर्णिल अर्थात् तना तथा पत्ती सदृश रचनाओं में विभेदित होता है परन्तु वास्तविक तना एवं पत्ती नहीं होता है। ये पौधे मूलाभास (राइजोड) के द्वारा मिट्टी से जुड़े होते हैं। इसमें जड़, पुष्प तथा बीज का अभाव होता है। इनमें युग्मकोद्भिद् अवस्था प्रभावी होती है। ब्रायोफाइटा को पादप जगत के उभयचर के रूप में जाना जाता है

ट्रेकियोफाइटा (Tracheophyta)

वे पौधे, जिनमें संवहनी ऊतक पाए जाते हैं उन्हें ट्रेकियोफाइट कहते हैं। इनके शरीर में जड़, तना, पत्ती होते हैं। तथा जाइलम और फ्लोएम जैसे संवहनी ऊतक होते हैं। वर्ग-ट्रेकियोफाइटा के तीन प्रकार- -टेरिडोफाइटा (बीजविहीन संवहनी पौधे), अनावृतबीजी (फलविहीन बीज वाले पौधे) तथा आवृतबीजी (पुष्पी पादप, जिसमें फल तथा बीज बनते हैं) हैं।

टेरिडोफाइटा (Pteridophyta)

बीज रहित थैलीनुमा पादप, जो प्राचीनतम संवहनी पौधा है। यह मुख्यतया स्थलीय तथा छायादार और नम स्थानों पर पाया जाता है, परन्तु कुछ टेरिडोफाइट जलीय होते हैं; जैसे-एजोला, साल्वीनिया तथा मार्सिलिया आदि। टेरिडोफाइटा को मुख्यतया तीन समूहों-क्लब मॉस, हॉर्स टेल तथा फर्न में बाँटा जाता है।

अनावृतबीजी (Gymnosperms)

इस समूह के पौधों में बीज किसी प्रकार की संरचना से ढके हुए नहीं होते हैं अर्थात् बीज नग्न (खुला हुआ एवं अण्डाशय का अभाव) होता है। यह पौधा सदाबहार, काष्ठीय तथा लम्बा होता है। ये मरुद्भिद् स्वभाव के होते हैं, जिनमें रन्ध्र पत्ती में घुसे होते हैं तथा बाह्य त्वचा पर क्यूटिकल की पर्त चढ़ी होती है। अनावृतबीजी के अन्तर्गत शंकुधारी पौधे रखे गये हैं, जिसमें चीड़, फर, स्पूस आदि आते हैं।

आवृतबीजी (Angiosperms)

ये पुष्प युक्त पौधे होते हैं, जिसमें बीज सदैव फलों के अन्दर होता है। इस वर्ग के पौधों में जड़, तना, पत्ती, फूल और फल लगते हैं। ये शाक, झाड़िया या वृक्ष तीनों ही रूप में मिलते हैं। आवृतबीजी में परागकण तथा बीजाण्ड विशिष्ट रचना के रूप में विकसित होते हैं, जिन्हें पुष्प कहा जाता है, जबकि अनावृतबीजी में बीजाण्ड अनावृत होते हैं। आवृतबीजी को दो वर्गों एकबीजपत्री तथा द्विबीजपत्री में बाँटा गया है। एकबीजपत्री बीज में बीजपत्रों की संख्या एक होती है। जबकि द्विबीजपत्री में दो बीजपत्र होते हैं।

Related posts:

  1. अनावृतबीजी (Gymnosperms) एवं आवृतबीजी (Angiosperm) क्या है ? अनावृतबीजी एवं आवृतबीजी पोधों के बीच अंतर, लक्षण, विशेषताएँ और महत्त्व क्या है ?
  2. कोशिका (Cell) से जुड़े महत्वपुर्ण प्रश्न और उत्तर | कोशिका (Koshika) के सवाल और जवाब | जीव विज्ञान प्रश्नोतरी | Cell Biology Topics | कोशिका विज्ञान से जुडी जानकारी |
  3. शैवाल या एल्गी (Algae) क्या है ? परिभाषा, वर्गीकरण और आर्थिक महत्त्व
  4. ब्रायोफाइटा क्या है l (Bryophytes ब्रायोफाइट्स (in Hindi) उदाहरण, लक्षण, प्रकार, विशेषताएँ और गुण
  5. टेरिडोफाइटा (Pteridophyta) के प्रकार, मुख्य लक्षण, विशेषताएं और गुण (in Hindi)
  6. जन्तु जगत (एनिमेलिया) Animal kingdom क्या है ? जन्तु जगत का वर्गीकरण (Taxonomy of Animal Kingdom)
  7. आनुवंशिकता किसे कहते है ? आनुवंशिकी (Genetics) की परिभाषा क्या है ? hereditary meaning in Hindi | Biology in Hindi
  8. ट्रेकियोफाइटा (Tracheophyta – ट्रेकोफाइट्स) क्या है ? vascular प्लांट्स के प्रकार
  9. प्रोटिस्टा जगत (Protista Kingdom) क्या है ? हिंदी में
  10. पादप ऊतक | Plant Tissue | जाइलम, फ्लोएम, Phloyem, Xylem, Plant Tissues in Hindi
  11. पोषण किसे कहते हैं | पादपों में पोषण (Nutrition in Plants) | नाइट्रोजन स्थिरीकरण (Nitrogen Fixation)
  12. कोशिकीय केन्द्रक (Cell Nucleus) की संरचना, आकार, भाग एवं कार्य | केन्द्रक कला, केन्द्रक द्रव्य, केन्द्रिका, क्रोमैटिन तथा गुणसूत्र के प्रकार Nucleus and Chromosome in Hindi
  13. कोशिका विभाजन (Cell Division) क्या है ? कोशिका चक्र क्या है ? | अर्द्धसूत्री विभाजन एवं समसूत्री विभाजन in Hindi
  14. हरित लवक (क्लोरोप्लास्ट) की सरंचना एवं कार्यों का वर्णन | Chloroplast in Hindi (हरित लवक की सम्पूर्ण जानकारी in Hindi)
  15. जंतु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर || तुलना तथा समानता
  16. मोनेरा जगत (Monera Kingdom) क्या है ?
  17. गुणसूत्र की खोज, संरचना, आकार, आकृति, रासायनिक संगठन, प्रकार एवं कार्य (Chromosome in Hindi सम्पूर्ण जानकारी)
  18. जैव विकास तथा जैव विकास के सिद्धांत (Bio Evolution and theories of Bio Evolution)
  19. कोशिका भित्ति (Cell Wall) क्या है ? कोशिका भित्ति के प्रकार, कार्य एवं सरंचना | कोशिका भित्ति एवं कोशिका झिल्ली में अंतर |
  20. कवक (फंजाई) जगत (Kingdom Fungi) क्या है ?
  21. कार्बनिक यौगिक और उसके प्रकार क्या है ?
  22. लवक – हरित लवक, वर्णीलवक, अवर्णीलवक की संरचना और कार्य | Plastid in Hindi (लवक की सम्पूर्ण जानकारी in Hindi)
  23. रिक्तिका या रसधानियाँ क्या होती है ? रिक्तिका के लक्षण, विशेषताएं एवं कार्य | Vacuoles – वेक्यूल in Hindi
  24. कोशिकांग (Cell Organelles) क्या होते हैं? कोशिकांग के प्रकार (Types of Cell Organelles) | सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
  25. जड़ (Root) किसे कहते है, जड़ के प्रकार, विशेषताएँ तथा कार्य (what is root, its type and function) मूसला जड़ एवं अपस्थानिक जड़ें
  26. जीवधारियों का वर्गीकरण
  27. जन्तुओं में पोषण (Nutrition in Animals) एवं जन्तुओं के पोषक पदार्थ (Nutritive Substance of Animals)
  28. राइबोसोम की सरंचना एवं प्रकार (Ribosome in Hindi) | राइबोसोम के कार्य, विशेषताएं क्या है ? हिंदी में
  29. विषाणु (Virus) क्या है ? वायरस क्या है (हिंदी में)
  30. प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में क्या अन्तर है ?
  31. उड़ने वाली इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप (Flying Microchip) ‘माइक्रोफ्लायर (Microflier), नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के इंजीनियरों ने बनाई पंखों वाली माइक्रोचिप (Winged Microchip)
  32. माइटोकॉण्ड्रिया (Mitochondria) क्या है ? माइटोकॉन्ड्रिया की संरचना, संख्या और कार्य क्या है ? सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
  33. माइकोप्लाज्मा क्या है ?
  34. जीव विज्ञान – एक परिचय
  35. प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) क्या है ? Praakash Sanshleshan | प्रक्रिया, प्रभाव व महत्व
  36. अन्तःप्रद्रव्यी जालिका (Endoplasmic Reticulum) क्या है ? उसके प्रकार, संरचना और कार्य (सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में )
  37. माइक्रोबॉडीज (Microbodies) क्या है ? माइक्रोबॉडीज की सरंचना, प्रकार एवं कार्य (in Hindi)
  38. कोशिका (Cell) क्या है ? कोशिका के प्रकार और विशेषताएँ (Koshika – Sampurn Jankari Hindi me)
  39. रेडियोऐक्टिव समस्थानिक (Radioactive Isotopes) क्या है ?
  40. X-किरणें (X-Rays) क्या है ? एक्स किरणों की खोज, उनके प्रकार,गुण और विशेषताएँ (Hindi me)
Tags: पादप जगतलाइकेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • कहानी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • एग्रीकल्चर
  • साइंस न्यूज़
  • स्पेस
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright @2021

No Result
View All Result
  • होम
  • फ़िजिक्स
  • कैमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • शॉकिंग साइंस
  • नई टेक्नोलॉजी
  • क्विज़
  • साइंटिस्ट
  • कहानी
  • नन्हे आविष्कारक
  • एक्सपेरिमेंट
  • एग्रीकल्चर
  • रिसर्च

Copyright @2021